जैसे-जैसे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चाएं तेज हो रही हैं, देश के करीब 68 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें भी आसमान छू रही हैं. कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने कई जबरदस्त मांगें रखी हैं, जिनमें न्यूनतम पेंशन बढ़ाने से लेकर आखिरी सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देना शामिल है. जानिये 8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और कैलकुलेशन के हिसाब से आपकी पेंशन कितनी बढ़ सकती है.
किसे मिलेगा इसका फायदा?
इस बार 8वें वेतन आयोग का दायरा बहुत बड़ा है. इससे लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और 68 लाख पेंशनर्स (Pensioners) को लाभ होगा. फायदे उठाने वालों में पेंशनर्स की संख्या कर्मचारियों से करीब 40% ज्यादा है. इनमें से ज्यादातर पेंशनर्स ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के दायरे में आते हैं. जैसे ही फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) तय होगा, इनकी बेसिक पेंशन में बंपर इजाफा होना तय है.
पेंशनर्स संगठनों की मुख्य मांगें क्या हैं?
विभिन्न कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों जैसे कि NC-JCM, AIDEF, BPS आदि ने सरकार के सामने कुछ प्रमुख प्रस्ताव रखे हैं. इसमें सबसे पहला है वर्तमान में मिलने वाली पेंशन की दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव. संगठन 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा भारत पेंशनर्स समाज (BPS) की मांग है कि न्यूनतम बेसिक पेंशन को बढ़ाकर सीधे 45,000 रुपये कर दिया जाए. वहीं ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) और रेलवे संगठनों ने सिविल कर्मचारियों के लिए भी वन रैंक वन पेंशन (OROP) लागू करने की बात कही है. फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) चाहती है कि पेंशन को अलग विभागीय बजट से हटाकर भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) के तहत लाया जाए.
अभी क्या नियम है और क्या बदलने की मांग है?
ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत फिलहाल पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी या रिटायरमेंट से पहले के 10 महीनों की औसत सैलरी, जो भी ज्यादा हो, का 50% होती है. वहीं फैमिली पेंशन आखिरी सैलरी का 30% मिलती है. इसको एक उदारण से समझें, अगर किसी की आखिरी बेसिक सैलरी 100,000 रुपये थी, तो अभी 50,000 रुपये पेंशन मिलती है. संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर आखिरी बेसिक सैलरी का 67% यानी 67,000 रुपये कर दिया जाए. इसी तरह फैमिली पेंशन को 30% से बढ़ाकर 50% यानी 50,000 रुपये करने की मांग है.
फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से कितनी बढ़ेगी पेंशन?
फिटमेंट फैक्टर पेंशन और सैलरी तय करने का सबसे अहम पैमाना होता है. अगर 8वें वेतन आयोग में अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू होते हैं, तो आपकी बेसिक पेंशन कितनी हो सकती है, आइए टेबल से समझें:
बता दें कि यह आंकड़े केवल कर्मचारी संगठनों की मांगों और संभावित अनुमानों पर आधारित हैं. अंतिम मुहर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही लगेगी. 8वां वेतन आयोग देश के करोड़ों बुजुर्ग और पूर्व कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. अगर सरकार संगठनों की इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाती है, तो पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. फिलहाल सभी की निगाहें सरकार के अगले आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही चर्चाओं के आधार पर तैयार किया गया है. सरकारी नियमों और आधिकारिक घोषणा के बाद ही अंतिम आंकड़े स्पष्ट होंगे.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
23 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines