केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत ही काम की और बड़ी खबर सामने आ रही है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक मुंबई में चल रही है, जो आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है. इससे पहले आयोग की पहली बैठक 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में सबसे बड़ा फोकस बेसिक पे (Basic Pay) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के संशोधन पर है. जानिये यूनियनों की क्या मांगें हैं और इसका कर्मचारियों के करियर व सैलरी पर क्या असर पड़ेगा.
यूनियनों की क्या है बड़ी मांग?
बढ़ती महंगाई और खर्चों को देखते हुए देश की प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी जोरदार मांगें रखी हैं. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (NC-JCM) स्टाफ साइड ने न्यूनतम बेसिक पे 69,000 रुपये और फिटमेंट फैक्टर 3.833 करने की मांग की है. वहीं BPMS ने न्यूनतम बेसिक पे 72,000 रुपये और फिटमेंट फैक्टर 4 करने का प्रस्ताव दिया है. दोनों यूनियनों ने सालाना इंक्रीमेंट (Annual Increment) को 3% से बढ़ाकर 6% करने की भी मांग की है.
ज्यादा बेसिक पे से 20 साल के करियर पर क्या असर पड़ेगा?
Narayan Kumar & Co के सीए एक्सपर्ट नारायण कुमार झा के अनुसार, बेसिक पे में बढ़ोतरी का असर कंपाउंडिंग (Compound Interest) की तरह काम करता है. अगर शुरुआती बेसिक पे ज्यादा होगी, तो हर साल मिलने वाला 3% या नया इंक्रीमेंट भी काफी बड़ा अमाउंट बनकर जुड़ेगा. महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) सीधे बेसिक पे से जुड़े होते हैं, इसलिए बेसिक बढ़ने पर हर महीने मिलने वाली कुल सैलरी काफी बढ़ जाएगी. ग्रेच्युटी (Gratuity), लीव एनकैशमेंट और पेंशन जैसी सुविधाएं रिटायरमेंट के समय आखिरी बेसिक पे के आधार पर तय होती हैं, जिससे कर्मचारियों को बुढ़ापे में बहुत बड़ा वित्तीय लाभ मिलेगा.
आगे क्या होगा और रिपोर्ट कब आएगी?
इस 3 सदस्यीय पैनल की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हैं, जबकि प्रोफेसर पुलक घोष और सदस्य-सचिव पंकज जैन इसके अन्य सदस्य हैं. 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. आयोग की अंतिम रिपोर्ट इसके गठन के 18 महीने बाद यानी मई-जून 2027 के आसपास आने की संभावना है. तब तक कर्मचारियों को यूनियनों की इन सभी मांगों को सिर्फ प्रस्ताव (Proposals) ही मानना चाहिए, क्योंकि सरकार की अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है.
संबंधित खबरें
1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
40 mins agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
51 mins agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
1 hr agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
4 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
5 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines