8th Pay Commission Latest Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी गतिविधियों को तेज़ कर दिया है। आयोग अब विभिन्न मंत्रालयों के साथ सीधा संवाद शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्रालय (MoD) और रेल मंत्रालय (MoR) के साथ होने वाली बैठकों से होगी। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि वह दिल्ली में स्थित रक्षा और रेलवे के विभिन्न संस्थानों, संगठनों और यूनियनों के साथ बातचीत करेगा।
कब होगी बैठक
बैठक की तारीख: 13 मई (बुधवार) और 14 मई (गुरुवार), 2026
स्थान: नई दिल्ली (सटीक स्थान की जानकारी चयनित आवेदकों को बाद में दी जाएगी)।
कौन-कौन होगा शामिल: रक्षा बलों और रेलवे की पंजीकृत यूनियनें, एसोसिएशन और संस्थान।
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मई
अगर आपकी यूनियन या संस्था इस बैठक में अपना पक्ष रखना चाहती है, तो समय बहुत कम है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 मई 2026 (रविवार) है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ मेमोरेंडम आईडी (Memo ID) देना जरूरी है, जो ऑनलाइन मेमोरेंडम जमा करने के बाद जनरेट होता है।
यूनियनों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
सूत्रों के अनुसार, रेलवे और रक्षा यूनियनें आयोग के सामने कुछ बड़े प्रस्ताव रखने की तैयारी में हैं:
न्यूनतम वेतन: बेसिक पे को बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग।
फिटमेंट फैक्टर: फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने का प्रस्ताव।
पेंशन: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और हर 5 साल में पेंशन संशोधन की मांग।
अन्य सुविधाएं: मैटरनिटी लीव को 240 दिन और पैटरनिटी लीव को 45 दिन करने का सुझाव।
अगला कदम क्या होगा?
दिल्ली की इन बैठकों के बाद, आयोग देश के अन्य हिस्सों का भी दौरा करेगा। इसके तहत 18-19 मई को हैदराबाद, 1-4 जून को श्रीनगर और 8 जून को लद्दाख में बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बता दें कि आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए संगठनों को ही बैठक के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी गई है।
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
40 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
2 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
17 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
19 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
20 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
22 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
1 day agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines