---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

8th Pay Commission: रक्षा और रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; 13-14 मई को दिल्ली में होगी अहम बैठक, सैलरी पर हो सकता है फैसला

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय और रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए 13 और 14 मई की तारीखें बेहद अहम होने वाली हैं।

---विज्ञापन---

8th Pay Commission Latest Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी गतिविधियों को तेज़ कर दिया है। आयोग अब विभिन्न मंत्रालयों के साथ सीधा संवाद शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्रालय (MoD) और रेल मंत्रालय (MoR) के साथ होने वाली बैठकों से होगी। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि वह दिल्ली में स्थित रक्षा और रेलवे के विभिन्न संस्थानों, संगठनों और यूनियनों के साथ बातचीत करेगा।

कब होगी बैठक

बैठक की तारीख: 13 मई (बुधवार) और 14 मई (गुरुवार), 2026
स्थान: नई दिल्ली (सटीक स्थान की जानकारी चयनित आवेदकों को बाद में दी जाएगी)।
कौन-कौन होगा शाम‍िल: रक्षा बलों और रेलवे की पंजीकृत यूनियनें, एसोसिएशन और संस्थान।

---विज्ञापन---

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मई
अगर आपकी यूनियन या संस्था इस बैठक में अपना पक्ष रखना चाहती है, तो समय बहुत कम है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 मई 2026 (रविवार) है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक पोर्टल के जर‍िए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ मेमोरेंडम आईडी (Memo ID) देना जरूरी है, जो ऑनलाइन मेमोरेंडम जमा करने के बाद जनरेट होता है।

यूनियनों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
सूत्रों के अनुसार, रेलवे और रक्षा यूनियनें आयोग के सामने कुछ बड़े प्रस्ताव रखने की तैयारी में हैं:

---विज्ञापन---

न्यूनतम वेतन: बेसिक पे को बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग।
फिटमेंट फैक्टर: फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने का प्रस्ताव।
पेंशन: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और हर 5 साल में पेंशन संशोधन की मांग।
अन्य सुविधाएं: मैटरनिटी लीव को 240 दिन और पैटरनिटी लीव को 45 दिन करने का सुझाव।

अगला कदम क्या होगा?
दिल्ली की इन बैठकों के बाद, आयोग देश के अन्य हिस्सों का भी दौरा करेगा। इसके तहत 18-19 मई को हैदराबाद, 1-4 जून को श्रीनगर और 8 जून को लद्दाख में बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बता दें क‍ि आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए संगठनों को ही बैठक के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी गई है।

---विज्ञापन---

First published on: May 07, 2026 08:00 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola