हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

8th pay commission: करोड़ों कर्मचारियों का खत्म होगा इंतजार! जानें क्या बोली सरकार?

8th pay commission: करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। इसपर राज्यसभा में जवाब दिया गया। जिससे यह साफ हो गया है कि कर्मचारियों को क्या नए साल पर खुशखबरी मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
File Photo

8th pay commission: 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। कई जगह दावा किया गया कि आने वाले नए साल पर कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन 8वें वेतन आयोग पर अभी ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें इसको लागू करने को लेकर सभी कन्फ्यूजन क्लियर कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने फिलहाल इसे लागू करने को लेकर साफ इंकार कर दिया है।

8वें वेतन आयोग का कितना इंतजार?

केंद्र सरकार के सराकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की खबरों पर अभी विराम लगा दिया है। क्योंकि सरकार ने 8वें वेतन आयोग पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि 8वां वेतन आयोग बनाने के किसी प्रस्ताव पर भी अभी चर्चा नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि अभी तक खबरें थी कि कर्मचारियों सरकार 2025-26 के बजट में नए वेतन आयोग की को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगी गुडन्यूज! इतनी बढ़ जाएगी बेसिक सैलरी

सरकार का क्या था जवाब?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यसभा सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन ने वेतन में बढ़ोतरी को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार 2025-26 के बजट में नए वेतन आयोग का ऐलान कर सकती है? जिसका जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया। उन्होंने कहा कि अभी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

2014 में था पिछला वेतन आयोग

आपको बता दें कि आमतौर पर वेतन आयोग 10 साल पर बनाया जाता है। पिछला वेतन आयोग 10 साल पहले 2014 में बनाया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार इसपर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। नए वेतन आयोग के गठन से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बदलाव किया जाता है। वेतन में आमतौर पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की जाती है।

कई जगह पर 34000 रुपये तक की बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आ रही थीं, लेकिन सरकार के इस अपडेट के बाद करोड़ों कर्मचारियों का इंतजार और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: पैसा बचाने वाली Modi सरकार की ये स्कीम हुई हिट, क्या आपने किया है आवेदन?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें