केंद्रीय कर्मचारियों का एक ही सवाल है – भैया, 8वां वेतन आयोग बन गया तो पैसा कब बढ़ेगा? सबको लग रहा था गठन हुआ तो अगले महीने से सैलरी डबल. पर ऐसा होता नहीं है. गठन होना और पैसा आना, दो अलग-अलग बातें हैं.
तो देरी क्यों हो रही है?
स्टेप 1: आयोग को होमवर्क करना है
सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आयोग बना दिया. हेड हैं सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, साथ में हैं प्रोफेसर पुलक घोष और पंकज जैन. अब इनका काम है पूरे देश के कर्मचारियों, यूनियनों, पेंशनर्स से मिलना, उनकी मांग सुनना – बेसिक सैलरी कितनी हो, HRA, DA, पेंशन कितनी बढ़े. फिर इसका पूरा हिसाब-किताब लगाकर एक मोटी रिपोर्ट बनानी है.
इसके लिए सरकार ने 18 महीने का टाइम दिया है. मतलब रिपोर्ट मई 2027 तक आएगी. इससे पहले आ गई तो बोनस समझो, पर ऑफिशियल टाइमलाइन यही है.
स्टेप 2: सरकार रिपोर्ट को देखेगी
रिपोर्ट आते ही लागू नहीं होती. सरकार देखेगी – अगर सैलरी 30% बढ़ा दी तो खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा? 1 लाख करोड़? 2 लाख करोड़? कौन सी सिफारिश माननी है, कौन सी नहीं. फिर कैबिनेट अप्रूवल, वित्त मंत्रालय की मुहर और नोटिफिकेशन जारी होगा. ये प्रोसेस ही 3-4 महीने खा जाता है. इसीलिए 7वें वेतन आयोग में भी गठन 2014 में हुआ था और पैसा 2016 में आया था.
तो बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी?
सीधा हिसाब लगाओ:
रिपोर्ट – मई 2027 तक
सरकार की समीक्षा – 3 से 6 महीने
मतलब जेब में नया पैसा – 2027 के अंत तक या 2028 की शुरुआत में ही दिखेगा.
क्या 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा?
यही सबसे मीठी बात है. हर 10 साल में नया पे कमीशन आता है. 7वां 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था, तो 8वां 1 जनवरी 2026 से माना जा रहा है. अगर सरकार 1 जनवरी 2026 को ही इफेक्टिव डेट मान लेती है और सैलरी आपको दिसंबर 2027 में बढ़ी हुई मिलती है, तो बीच के लगभग 24 महीने का एरियर एक साथ मिलेगा. सोचो, बेसिक 30,000 से 45,000 रुपये हुआ तो 24 महीने का एरियर ही 3 से 4 लाख बन जाएगा. तो देर है पर पैसा पूरा मिलेगा.
कुल मिलाकर बात ये है कि अभी इंतजार करो, आयोग काम कर रहा है. मई 2027 तक रिपोर्ट, फिर सरकारी प्रोसेस. बढ़ी हुई सैलरी 2027 के आखिर तक पक्की, और एरियर 1 जनवरी 2026 से मिलने की पूरी उम्मीद है.
FAQ
Q: 8th Pay Commission की रिपोर्ट कब आएगी?
A: मई 2027 तक
Q: 8th Pay Commission अध्यक्ष कौन है?
A: जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
संबंधित खबरें
Ambuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
13 mins agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
4 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines