8th Pay Commission Update: भारत सरकार ने जनवरी में सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। हालांकि, सरकार ने अपने बजट में इसको लेकर कोई बात नहीं की है। ऐसे में बेसब्री से इस कमीशन का इंतजार कर रहे लोगों का सबसे पहला सवाल यही है कि नया वेतन आयोग कब लागू होगा और इसके तहत कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी? आज हम आपको इन सारे सवालों के जवाब देंगे। हाल ही में न्यूज 24 ने इंटरव्यू के जरिए यह जानने की कोशिश की है कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेंगी और सैलरी में बढ़ोतरी कब से लागू होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कब होगी वेतन बढ़ोतरी?
न्यूज 24 ने नेशनल काउंसिल – जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी स्टाफ साइड NC-JCM सचिव शिव गोपाल मिश्रा, सचिव स्टाफ़ साइड से बातचीत की। इस बातचीत में 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन और सैलरी इनक्रिमेंट पर चर्चा की गई है।
एंकर अक्षत मित्तल से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग 15 फरवरी, 2025 तक स्टेबलाइड हो जाएगा। इसके साथ ही आयोग की रिपोर्ट 30 नवंबर तक फाइनल हो जाएगी और सरकार दिसंबर में इसकी समीक्षा करेगी। उम्मीद है कि देश में नया वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी और भारत के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने न्यूज24 को दिए एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि सरकार अगले वेतन आयोग के तहत 1.92 से 2.08 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, मिश्रा ने न्यूज24 से कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि नए वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.86 होगा, लेकिन मुझे लगता है कि सरकार इसके बारे में सोचना चाहिए और फिटमेंट 2.86 होना चाहिए। एनसी-जेसीएम के कर्मचारी पक्ष और अन्य विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं।
अगर सरकार 2.86 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मंथली बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, इस फिटमेंट फैक्टर पर पेंशनभोगियों का बेसिक पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये हो सकती है।
वहीं, अगर सरकार 1.92 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 34,560 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, इस फिटमेंट फैक्टर पर पेंशनभोगियों का बेसिक पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 17,280 रुपये हो सकती है।
यह भी पढ़ें – 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, क्या अब भी Old Tax Regime में बने रहने का कोई मतलब है?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines