हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके?

विज्ञापन

8th Pay Commission News: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अभी तक इसके सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के संदर्भ की शर्तों (ToR) के लिए नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) से सुझाव मांगे हैं। एनसी-जेसीएम के स्टाफ साइड ने जवाब में कहा कि नए वेतन आयोग को सेवा में न्यूनतम 5 पदोन्नति की सिफारिश करने पर विचार करना चाहिए।

अभी क्या है व्यवस्था?

एनसी-जेसीएम के स्टाफ साइड पक्ष का कहना है कि वेतन आयोग को एमएसीपी योजना की मौजूदा विसंगतियों के साथ-साथ कम से कम 5 प्रमोशन पर विचार करना चाहिए। बता दें कि मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन यानी MACP यह सुनिश्चित करता है कि सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 30 वर्ष की सेवा अवधि के दौरान कम से कम तीन प्रमोशन का लाभ मिले। वर्तमान में, केंद्र सरकार MACP के तहत प्रत्येक कर्मचारी को 10, 20 और 30 साल की सेवा पर तीन पदोन्नति का आश्वासन देती है।

संभावित सैलरी हाइक

विशेषज्ञों का अनुमान है कि नया वेतन आयोग 1.92-2.86 के बीच फिटमेंट फैक्टर पर विचार कर सकता है। इन फिटमेंट फैक्टर को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए संभावित वेतन संशोधन 92-186% के बीच हो सकता है।

विज्ञापन
फिटमेंट फैक्टर न्यूनतम मूल वेतन (₹) न्यूनतम मूल पेंशन (₹)
1.92 34,560 17,280
2 36,000 18,000
2.08 37,440 18,720
2.86 51,480 25,740

ये भी दिए सुझाव

नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने टर्म ऑफ रिफरेंस को लेकर कुछ और सुझाव भी दिए है, जिनमें निम्न शामिल हैं:

वेतन पुनर्गठन: सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना की समीक्षा की जाए। इसमें करियर प्रगति में सुधार के लिए गैर-व्यवहार्य वेतनमानों (Non-Viable Pay Scales ) का विलय शामिल है।

विज्ञापन

न्यूनतम वेतन: एक्रोयड फॉर्मूले और 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर सम्मानजनक न्यूनतम वेतन का निर्धारण।

महंगाई भत्ता: बेहतर वित्तीय सुरक्षा के लिए मूल वेतन और पेंशन के साथ DA/DR का मर्जर।

विज्ञापन

सेवानिवृत्ति लाभ: पेंशन, ग्रेच्युटी और पारिवारिक पेंशन लाभों को संशोधित करना और 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए परिभाषित पेंशन योजना को बहाल करना।

चिकित्सा लाभ: कैशलेस और परेशानी मुक्त चिकित्सा सेवाओं के लिए CGHS ( (Central Government Health Scheme) सुविधाओं में सुधार करना।

विज्ञापन

शिक्षा भत्ता: बच्चों के एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी को ग्रेजुएशन तक बढ़ाना।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola