8th Pay Commission: इन दिनों केंद्र कर्मचारियों पर केंद्र सरकार मेहरबान है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकार जहां उनके कई और भत्ते में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है वहीं 8वें वेतन आयोग की चर्चा भी जोरों पर है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी ढ़ाई गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे एक करोड़ से ज्यादा केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स बड़ा फायदा होगा।
एकबार फिर सरकारी महकमों में चर्चा तेज हो गई है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बात आगे बढ़ रही है और सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल 2024 में 8वां वेतन आयोग को प्लान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
अभी पढ़ें – SBI Diwali offer: दीवाली से पहले ‘Festive Bonanza’ लेकर आया SBI, बस इतनी ब्याज दरों पर मिल रहा लोन
26,000 रुपये हो सकता है न्यूनतम वेतन
खबरों के मुताबिक 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संघ का प्रस्ताव मंजूर होने पर सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। वहीं फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना तक बढ़ जाएगी।
2026 में लागू हो सकती है 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें
आपको बता दें कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग हर दस साल में केवल एक बार लागू किया जाता है। 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के लागू किये जाने में यही पैटर्न नजर आया है। एक अनुमान के मुताबिक साल 2024 में 8वें वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी और जिसकी सिफारिशों को 2026 में लागू हो सकती है।
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022: पत्नी को करवा चौथ के मौके पर ये पांच शानदार ‘financial gifts’ दें
खत्म हो जाएगा वेतन आयोग?
इसके साथ ही यह भी खबरें आ रही है कि 7वें वेतन आयोग के बाद इसकी परंपरा खत्म हो जाएगी। यानी 7वें वेतन आयोग के बाद अब अगला कोई नया वेतन आयोग नहीं आएगा। इसकी बजाए सरकार ऑटोमैटिक इंक्रीमेंट सिस्टम लागू कर सकती है। इसमें सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अपने आप हो जाया करेगी। यह प्राइवेट नौकरियों में इंक्रीमेंट जैसा हो सकता है। इसमें 50 फीसदी से ज्यादा डीए होने पर सैलरी में ऑटोमैटिक रिविजन हो जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
16 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines