8th Pay Commission Arrears: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जानें नए पे कमिशन के लागू होने पर खाते में कितने महीनों का आएगा एरियर?

8th Pay Commission Arrears Calculator Update: 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 18 से 24 महीने का सैलरी एरियर मिल सकता है। जानें बेसिक सैलरी, DA और HRA से जुड़े नए नियम।

8th pay commission (32)

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इसे साल 2027 के उत्तरार्ध में पूरी तरह लागू किया जा सकता है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसे 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी (Retrospectively) माना जाएगा। ऐसे में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के मन में बस एक ही सवाल है कि उन्हें कुल कितना एरियर (Arrears) मिलेगा?

विज्ञापन

आइए बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं एरियर और भत्तों का पूरा गणित:

विज्ञापन

18 से 24 महीनों का मिलेगा मोटा एरियर!

आमतौर पर जब भी नया वेतन आयोग आता है, तो उसे फाइनल होने में थोड़ा समय लगता है। इस दौरान कर्मचारियों को पुरानी (7th CPC) सैलरी ही मिलती रहती है। बाद में, नए और पुराने वेतन के बीच के अंतर को एरियर के रूप में एक साथ दिया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर 8वां वेतन आयोग 2027 के आखिरी महीनों में लागू होता है, तो कर्मचारियों को सीधे 18 से 24 महीनों का सैलरी एरियर मिल सकता है।

DA (महंगाई भत्ता) एरियर पर क्या है अपडेट?
यूनियन सूत्रों के अनुसार, जब नया पे स्केल लागू होता है, तो पहला डीए (DA) 0% से रीसेट होता है। इसलिए, जनवरी से जून 2026 के बीच का कोई अलग से डीए एरियर नहीं मिलेगा क्योंकि वह नई सैलरी में ही एडजस्ट हो जाएगा। लेकिन, जुलाई 2026 से लेकर वेतन आयोग के लागू होने तक जो भी डीए बढ़ेगा, उसका पूरा एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन

HRA एरियर पर संशय बरकरार
आमतौर पर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का एरियर पुरानी तारीखों से नहीं दिया जाता है। कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि इस बार सरकार को एचआरए का एरियर भी देना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है।

18000 रुपये से सीधे 69000 न्यूनतम बेसिक सैलरी की मांग!
नेशनल काउंसिल (NC-JCM) ने सरकार को 51 पन्‍नों का मांग पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18000 से बढ़ाकर 69000 रुपये किया जाए। मांगों में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को 3.83 गुना रखने की बात भी कही गई है। इसके अलावा काउंस‍िल की मांग है क‍ि सालाना सैलरी इंक्रीमेंट 6% किया जाए और मई 2026 के महंगाई आंकड़ों (CPI-IW) को देखते हुए जुलाई 2026 में डीए में करीब 3% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ