8th Pay Commission Arrears Benefit: 8वें वेतन आयोग के प्रावधान 1 जनवरी से लागू हो चुके हैं. 31 दिसंबर से 7वें वेतन आयोग के पुराने नियम अब लागू नहीं होंगे. जाहिर सी बात है कि कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी. काफी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग को लागू होने की बात चल रही थी. कर्मचारियों के लिए नए साल पर सरकार ने खुशखबरी दे दी है. अबतक कर्मचारियों को कितनी सैलरी बढ़ेगी, ये जानने को लेकर उत्सक थे, लेकिन अब उन्हें एरियर कितना मिलेगा इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ऐसे में आपको एक्सपर्ट से जानना चाहिए कि आखिर उन्हें एरियर कितना मिलेगा. आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी है, लेकिन पूरी तरह से लागू होने में देरी हो सकती है. अर्थशास्त्री बताते हैं कि आयोग की सिफारिशों का असर प्रैक्टिकल तौर पर फिनांसियल ईयर 2027-28 या 2028-29 के अंत तक दिखाई देगा. ऐसे में कर्मचारियों को उतने दिन की बढ़ी हुई सैलरी एक साथ दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : EPFO Alert: KYC के बिना अब फंस जाएगा PF का पैसा, जानें नए नियम
कर्मचारियों को मिलेगा कितना एरियर?
कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को कितनी बकाया राशि (Arrears) मिलेगी? आपको एरियर की राशि जनवरी से लेकर जबतक वास्तविक रूप से लागू होती है उस महीने तक एक बार में ही वो राशि दी जाएगी. एक्सर्ट के मुताबिक, सरकार अपने बजट में एरियर भुगतान के लिए स्पेशल प्रोविजन ला सकती है. एरियर काउंट आपकी बढ़ी हुई सैलरी के अंतर से की जाएगी.
उदारहरण के लिए इसे ऐसे समझें
अगर आपकी सैलरी 1 लाख है बढ़कर 1.5 लाख हो गई है तो 50,000 का अंतर हुआ. अगर वास्तविक रूप से 8वें वेतन आयोग के प्रावधान के अनुसार सैलरी आने 10 महीने की देरी होती है तो 50,000X10=5,00,000 रु आपको एक साथ एरियर के तौर पर मिलेगा.
एरियर होगा टैक्सेबल
अब जो टैक्स देने के अंदर आते हैं उन्हें ये भी जानना चाहिए ये आपके एरियर पर सरकार आपसे टैक्स भी लेगी. एक्सपर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के बाद कई कर्मचारी 30 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आ सकते हैं. इसलिए एरियर की राशि टैक्स देना होगा.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines