5 मिनट की गूगल मीट और 80 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी खत्म! अमेरिका के एक बैंक का हैरान करने वाला फैसला

अमेरिकी बैंक ने भारत में अपनी पूरी 80 सदस्यीय कस्टमर सर्विस टीम को 5 मिनट की गूगल मीट कॉल पर नौकरी से निकाल दिया. रेडिट पर वायरल हुई दर्दभरी दास्तान.

80 Indian Employees Fired On 5 Minute Google Meet Call:

अमेरिकी बैंक का अजीब फरमान, सहम गए आईटी वर्कर्स (file photo)

विज्ञापन

कारपोरेट दुनिया से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसने भारत के वर्कप्लेस कल्चर और आईटी या कस्टमर सर्विस सेक्टर में नौकरी की सुरक्षा (Job Security) पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

दावा किया जा रहा है कि एक अमेरिकी बैंक (US Bank) ने भारत में काम कर रही अपनी पूरी कस्टमर सर्विस टीम को महज 5 मिनट की एक Google Meet कॉल पर नौकरी से निकाल दिया. एक झटके में करीब 80 भारतीय कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई.

विज्ञापन

आइए, समझते हैं कि आखिर पूरी बात क्या है और रेडिट पर इस पोस्ट को लेकर क्या बवाल मचा हुआ है.

ऑपरेशनल रीजन का बहाना और 5 मिनट में फैसला

रेडिट कम्युनिटी पर एक प्रभावित कर्मचारी ने अपना दर्द साझा करते हुए पूरी आपबीती बताई. कर्मचारियों की शिफ्ट शाम 6:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन उन्हें ऑपरेशनल कारणों का हवाला देकर उस दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) करने की हिदायत दी गई. रात के करीब 9:30 बजे सीनियर मैनेजमेंट के साथ एक अर्जेंट Google Meet कॉल रखी गई.

कर्मचारियों को लगा कि शायद कोई जरूरी प्रोजेक्ट अपडेट है, लेकिन मीटिंग शुरू होते ही मैनेजमेंट ने कह दिया कि उन सभी की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त (Terminate) की जा रही हैं. मीटिंग सिर्फ 5 मिनट चली और 80 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस या आउटसोर्सिंग का कड़वा सच?
बैंक प्रबंधन ने इस छंटनी (Layoff) की वजह खराब परफॉर्मेंस और आउटपुट बताई. हालांकि, कर्मचारियों ने इस तर्क पर कड़ा एतराज जताया है. उनका कहना है कि अगर मामला परफॉर्मेंस का होता तो 1-2 या कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को निकाला जाता, पूरी की पूरी 80 लोगों की टीम को एक साथ कैसे हटाया जा सकता है?

बता दें क‍ि रेडिट पोस्ट में बैंक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है और न ही इस खबर की कोई स्वतंत्र पुष्टि (Independent Verification) हो पाई है. लेकिन इस घटना ने बीपीओ (BPO) और कस्टमर सर्विस सेक्टर में काम करने वाले युवाओं के मन में डर जरूर बैठा दिया है.

विज्ञापन

ग्रुप वीडियो कॉल पर लेऑफ: कितना सही, कितना गलत?
आजकल रिमोट और हाइब्रिड वर्क के दौर में कंपनियों के लिए वीडियो कॉल से हजारों मील दूर बैठे कर्मचारियों को हटाना बहुत आसान हो गया है. लेकिन वन-ऑन-वन यानी व्यक्तिगत बात करने की बजाय 80 लोगों को एक साथ गूगल मीट पर लाकर अचानक नौकरी से निकाल देना कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद झटकेदार होता है.

अचानक हुई इस छंटनी के बाद कर्मचारियों के सामने घर का खर्च, लोन की ईएमआई (EMI) और परिवार की जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि विदेशी कंपनियों के लिए भारत में आउटसोर्सिंग का काम करना जितना आसान है, उतना ही आसान उनके लिए भारतीय कर्मचारियों को बिना किसी बड़े नोटिस के निकाल देना भी बन गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ