7th Pay Commission: दिन देश के एक करोड़ा से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक (7th Pay Commission) इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।
मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। दरअसल बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। आमतौर पर साल दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है तथा बढ़ोतरी की घोषणा अमूमन मार्च और अक्टूबर महीने में की जाती है।
अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का एरियर भी इनके साथ खाते में आ जाएगा।
महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price 18 March 2023 : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का रेट
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एकबार फिर से बढ़ोतरी होगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
11 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
20 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
21 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
22 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines