7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। इन लोगों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले बड़ा झटका लगा है। इस साल मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन ये बढ़ोतरी चार फीसदी नहीं होगी। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे थे। लेकिन दिसंबर 2022 के AICPI आंकड़े से साफ हो गए हैं कि इस बार डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी लगभग नामुमकिन है।
महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का हो सकता है इजाफा
दरअसल, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। इससे उम्मीद की जा रही थी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। दिसंबर में AICPI के आंकड़े गिरावट ने केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आपको बता दें कि अक्टूबर और नवंबर महीने में AICPI के आंकड़े समान रहे थे। लेकितिन दिसंबर में AICPI आंकड़े 132.3 प्वाइंट रहा है। इसके बाद अब महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।
मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा।
और पढ़िए – अमूल के बाद अब इस दूध ब्रांड ने भी 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए, महंगाई की मार
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।
साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
9 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
13 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
14 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines