7th Pay Commission: डीए में में 4 फीसदी की होगी बढ़ोतरी, यहां देखें कैलकुलेशन
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। नए साल 2023 में इनके मिलने वाले तोहफे की शुरुआत बस होने ही वाली है। सबकुछ ठीक रहा तो इन्हें पहला तोहफ होली से पहले मिल जाएगा। दरअसल 1 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली है। इस बैठक में डीए हाइक (Dearness Allowance) को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मार्च की सैलरी में एरियर के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते भी दे दिया जाएगा।
श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है। अक्टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर में 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: