हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस दिन इतनी बढ़ेगी सैलरी, यहां देखें पूरा कैलकुलेशन

विज्ञापन

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने उनका महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो जाएगा। नवरात्रि (Navratri) के मौके पर इन्हें डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसबार डीए में कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए भाव, घर बैठे जानें अपने शहरों में तेल की कीमत

पीएम मोदी की अध्यक्षता में 28 सितंबर को कैबिनेट की बैठक

गौरतलब कि इस साल 26 सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहा है। 5 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन 28 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है। 

विज्ञापन

डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा

अगर ऐसा होता है तो 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।

डीए में AICPI इंडेक्स के आधार पर होता है बढ़ोतरी

फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो क‍ि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्‍वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

कर्मचारियों को इतना होगा फायदा

सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 6859 रुपये तक हुआ सस्ता, अब 28864 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
  2. नया महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपये/महीने
  3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
  4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
  5. सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये 

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
  2. नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
  3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
  4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
  5. सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये

एक करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola