7th Pay Commission: रक्षा बंधन से पहले केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार लगभग खत्म हो गया है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ता 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने का आसार है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी जाएगी।
कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ा सकती है।
और पढ़िए-Gold Price Update: राखी पर सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कितने घटे दाम
DA में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर DA में बढ़ोतरी तय की जाती है। इस बार जून महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी पर पहुंच चुकी है। यह महंगई दर RBI की तय महंगाई दर के तय मानकों 2 से 6 फीसदी से अधिक है।
सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38 %) 6840 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये
और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये
सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines