7th Pay Commission: नवरात्र और रमाजान के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स पर पैसों की बारिश कर दी है। केंद्र की मोदी सरकार देश ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशर्नस के महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का महंगाई भत्त और महंगाई राहत मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। केंद्र सरकार के इस ऐलान ले करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार 24 March को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) के आंकड़ों की समीक्षा के बाद इसे मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को 38 से इसे बढ़ाकर 42 फीसदी करने पर सहमति दी। इस सहमति के बाद अब वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा। महंगाई भत्ते में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। जबकि मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। वहीं जनवरी और फरवरी 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार डीए हाइक पर 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर जा पहुंचा है। यह एक जनवरी 2023 से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा।
और पढ़िए – Gold Price Update: सातवें आसमान पर सोना, फिर भी 35000 से भी कम में खरीदें 10 ग्राम
महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हुआ
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एकबार फिर से बढ़ोतरी होगी।
आपको बता दें महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। पिछला डीए में रिवीजन 28 सितंबर 2022 को दिवाली से पहले किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। तब डीए 34 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। इसमें एक बार फिर अब 4 फीसदी इजाफा हुआ है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
30 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines