7th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन लोगों के डीए (DR) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सबकुछ ठीक रहा है तो नवरात्रि के मौके पर इन्हें डीए और डीआर बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर यानी तीसरे नवरात्र के दिन महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान हो सकता है। जबकि 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही अक्टूबर महीने में उनको पिछले 2 महीने के एरियर का पैसा भी मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन करोड़ों लाभार्थियों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
केंद्र के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
DA बढ़ोतरी में AICPI के आंकड़े का अहम रोल
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – इस कार्ड में सबकुछ है विशेष, जानिए- आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
केंद्रीय कर्मचारियों को इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38 %) 6840 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines