हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन DA में बढ़ोतरी का होगा बड़ा ऐलान

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म होने जा है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ता 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनट की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि से पहले इसका भुगतान शुरू हो जाएगा। साथ अक्टूबर से उन्हें दो महीने जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिल जाएगा।

 

और पढ़िए –7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन DA में बढ़ोतरी का होगा बड़ा ऐलान

विज्ञापन

 

 

कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ा सकती है।

DA में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर DA में बढ़ोतरी तय की जाती है। इस बार जून महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola