7th Pay Commission: देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जहां महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DA hike) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है, वहीं इस बार इसमें कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी इस पर पेच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। पीटीआई के हवाले में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार इस बार इसमें तीन फीसदी बढ़ोतरी का मन बना रही है।
ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा का भी कहना है कि केंद्र सरकार इसबार महंगाई भत्ते में सिर्फ 3 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहती है। जबकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर कर्मचारी और पेंशनर्स के डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल सरकार की ओर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का अभी कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द से जल्द इसका ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है रक्षा बंधन और दिवाली के बीच केंद्र सरकार कभी भी महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Train Ticket Booking: रक्षाबंधन पर जाना है घर तो Paytm से ऐसे बुक करें तत्काल कंफर्म टिकट
इन सबके बीच अच्छी बात यह भी है कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में होने वाली बढ़ोतरी पिछले महीने 1 जुलाई 2023 से ही लागू मानी जाएगी। अगर सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतर करती है तो ये 42 से बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगी। वहीं 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर यह 46 प्रतिशत हो जाएगा।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA hike) में होने वाली इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए दे रही 15 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
21 mins agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 hr agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
6 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
7 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines