7th Pay Commission Karnataka DA Hike: होली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए / डीआर में हाइक देने के ऐलान से सबको खुश कर दिया है। जब से यह फैसला लिया गया है तब से कई राज्यों की सरकारों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। इससे कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब कर्नाटक सरकार ने भी डीए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
सरकार पर हर साल करोड़ों रुपये का एक्स्ट्रा बोझ
इसके अलावा राज्य सरकार के जिन भी कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है, उनका डीए 46% से बढ़ाकर 50% किया जाएगा। ऐसा बदलाव होने के बाद सरकार पर हर साल करीब 1792.71 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा। 4 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों को 42.5% डीए मिलेगा।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने किया था ऐलान
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी को लेकर ऐलान किया था। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए डीए 4 परसेंट बढ़ाकर 50 परसेंट कर दिया है।
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीए बढ़ाने की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है।
आपको बता दें कि केंद्र की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मार्च की सैलरी के साथ दो महीने का एरियर मिलेगा। ज्यादातर राज्यों में डीए बढ़कर 50 परसेंट कर दिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान किया था।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
20 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
21 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
22 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines