7th Pay Commission: देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों के लिए 31 जुलाई का दिन बेहद खास है। इस दिन लगभग ये तय हो जाएगा की इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कितनी बढ़ोतरी होगी। दरअसल 1 जुलाई से बढ़ने वाले डीए (DA Hike) और डीआर (DR Hike) का AICPI इंडेक्स नंबर 31 जुलाई को आएगा। इसके बाद तय हो जाएगा कि इसमें कितनी बढ़ोतरी होगी।
इस छमाही के अब तक के आए आंकड़े के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसबार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल जून के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी हैं। अब तक के जारी AICPI इंडेक्स में जनवरी में यह 132.8, फरवरी में 132.7, मार्च में 133.3, अप्रैल में 134.2 और मई में अंक पर था। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि महंगाई भत्ते में इसबार भी 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।
दरअसल श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़ों के आधार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेशनर्स के महंगाई राहत की हर 6 महीने पर समीक्षा और बढ़ोतरी करती है। इसके अधार पर पहली बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई महीने में होती है। सामान्य तौर पर जनवरी के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होली के आसपास तो जुलाई के लिए रक्षा बंधन से दिवाली से पहले होता है।
AICPI इंडेक्स के पिछले 5 महीने के आंकड़े के आधार पर इसबार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा और उनकी सैलरी में एक बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में होने वाले इस बढ़ोतरी से केंद्र के करीब 47 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनधारकों को सीधा फायदा होगा। आपको बता दें केंद्र सरकार ने इस साल होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद ये 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। ऐसे में अगर इसबार भी DA और DR में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines