7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक साथ दो-दो खुशखबरी है। 8 मार्च को होली है और होली के बाद केंद्र सरकार की ओर से केंद्री कर्मचारियों खुशखबरी का डबल डबल डोज मिलने वाली है। हालांकि इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि किसानों की तरह केंद्रीय कर्मचारियों को भी 8 मार्च से पहले होली की सौगात मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब खबरों का आ रही है कि होली के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो तोहफे देने जा रही है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक होली के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। साथ ही सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने को भी हरी झंडी दे सकती है।
दरअसल 62 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स लंबे समय से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 1 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। लेकिन इस कैबिनेट बैठक पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई न ही सरकार की तरफ से कोई प्रेस रिलीज जारी की गई। जिसके कारण इसका भी ऐलान अभी तक नहीं हो पाया है। पहले कायास लगाए जा रहे थे प्रधानमंत्री होली से पहले इसका ऐलान कर देशभर के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
अब खबरें आ रही है कि प्रधानमंत्री होली के बाद जल्द डीए (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़कर 38 से 42 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : आपको खाते में नहीं आए पैसे तो इन नंबर्स पर तुरंत करें कॉल
फिटमेंट फैक्टर में इजाफा
वहीं केंद्र सरकार के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला भी तेज है। केद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
4 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
5 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
5 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
7 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
8 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines