7th Pay Commission: इस साल रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को है। पूरे देश में 8 मार्च को होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। लेकिन देश के लेकिन देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनधारकों 8 मार्च से ठीक एक सप्ताह पहले यानी एक मार्च को ही रंग और गुलाल उड़ाते नजर आएंगे।
दरअसल एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है और उम्मीद की जा रही है कि उस दिन केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को साल 2023 का पहला तोहफा मिल सकता है। इस बैठक में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है।
अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी एकसाथ साथ खाते में आ सकता। यानी कोरोना के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की इस साल की होली खास वाली है।
और पढ़िए –EPF से चाहिए ज्यादा पेंशन तो अभी भी है लास्ट चांस, जानिए- क्या है EPFO का आदेश
साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे 3-3 तोहफे
गौरतलब है कि केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस साल 2023 तीन-तीन तोहफे मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसमें कमर्चारियों के डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती तो जारी है।
AICPI आंकड़े ने बढ़ाया हौसला
इस बीच श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है। अक्टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर में 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।
38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा महंगाई भत्ता
जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के नए साल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतजार है।
और पढ़िए –Bonus to employees: इन मेहनती 19,700 कर्मचारियों को मिलेगा 3.5 लाख रुपये का बोनस, जानिए- क्या है वजह
महंगाई भत्ता 90,720 रुपये हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन
आपको दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines