7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होली से पहले बहुत ही अच्छी खबर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने देश के 47 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और 68 लाख पेंशनधारकों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दे दिया है। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 1 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। लेकिन बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई न ही सरकार की तरफ से कोई प्रेस रिलीज जारी की गई। जिसके साथ इसका ऐलान अभी नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली से पहले इसका कभी भी ऐलान कर सकते हैं।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 4 March 2023 : कच्चे तेल के दाम में उथल-पुथल, जानें पेट्रोल-डीजल का आज का भाव
इसके बाद यानी होली के बाद वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक महंगाई भत्ते के आंकड़ों की समीक्षा केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पास कर दिया, इसके बाद डीए अब डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जाएगा।
महंगाई भत्ता 90,720 रुपये हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
और पढ़िए – Top FD Return: ग्राहकों की आई मौज! इस बैंक ने एफडी पर देना शुरू की 9.50 फीसदी की ब्याज, लग गई लाइन
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
4 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
5 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
7 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
7 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
9 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
9 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
11 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines