7th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। एक जुलाई से महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी को लेकर वायरस हो रहे लेटर पर सरकार का पक्ष सामने आ गया है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि फिलाहल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार की ओर कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता या डीए में अभी किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – हेल्थ क्लेम एक्सचेंज अक्टूबर तक चालू हो जाएगा, जानें- क्या है ये
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर का एक लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इस बीच पीआईबी फैक्ट चेक में इस लेटर को फर्जी बताया है।
वयरल हो रहे इस फर्जी लेटर पर 23 अगस्त 2022 तिथि अंकित है। साथ ही इस पर भारत सरकार और वित्त मंत्रालय लिखा हुआ है। पत्र में अलग-अलग 7 बिंदुओं में कई चीजों का जिक्र किया गया है। पत्र के पहले बिंदु में लिखा हुआ है कि राष्ट्रपति यह निर्णय लेते हुए खुश हैं कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से बढ़ाकर 34 से 38 फीसदी कर दिया जाएगा। पीआईबी की पड़ताल में ये पता चला कि इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है।
आपको बता दें कि कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ा सकती है।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! आज इतना सस्ता हो गया गोल्ड
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines