7th Pay Commission DA Hike : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। डीए और डीआर में हाइक का इनका इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। सबकुछ ठीक रहा तो दुर्गा पूजा से केंद्र सरकार इन्हें सैलरी में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दे सकती है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केन्द्र सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए ये एक बड़ा तोहफा हो सकता है।
आपको बता दें कि 7th Pay Commission के आधार पर केंद्र सरकार अमूमन हर 6 महीने पर पर डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) में रिवीजन करती है, महंगाई के कारण उनके कर्मचारी और पेंशनर्स के जीवन-यापन में कोई दिक्कत न हो। इसका ऐलान कभी भी हो, लेकिन महंगाई भत्ते में हर साल पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होता है।
महंगाई के आंकड़े को देकर केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 42 से उछलकर 46 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें- घर खरीदना चाहते हैं, जानें कौन सा बैंक किस रेट पर दे रहा Home Loan ?
दरअसल केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर करती है। पहले छमाही यानी जनवरी से जून 2023 के AICPI आंकड़ों में एकबार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद यह 46.24 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi Yojana : ऐसा काम करने वालों से पैसे वापस ले रही सरकार, लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं ?
ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि इनका डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालांकि आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा की केंद्रीय कर्मचारियों के डीएम में इसबार कितनी बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें- Income Tax डिपार्टमेंट ऐसे लोगों को भेज रहा नोटिस, कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
7 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
9 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
10 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
13 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
14 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
16 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines