7th Pay Commission DA Hike Update : महांगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एक और गड न्यूज है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी महंगाई इंडेक्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जुलाई 2023 के AICPI इंडेक्स 3.3 अंकों की बड़ी उछाल दर्ज की गई है।
श्रम मंत्रालय की ओर से जारी जुलाई का AICPI इंडेक्स 3.3 अंक बढ़कर जून 2023 के 136.4 अंक के मुकाबले 139.7 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद महंगाई भत्ते का स्कोर बढ़कर 47.14 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।
हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को इसका फायदा इस बार होने वाले डीए और डीआर हाइक में नहीं मिलेगा। इसके लिए इन लोगों को 2024 तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि महंगाई इंडेक्स के ये नंबर जुलाई से दिसंबर में डीए और डीआर होने वाले गणना में शामिल होगा।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission Latest Update : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा
दरअसल महंगाई भत्ते में अभी होने वाले बढ़ोतरी का आंकलन जनवरी से जून तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। जून में महंगाई भत्ते का स्कोर 46.24 फीसदी के स्तर पर था। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है इसबार उनके महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी के स्तर पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब तक आ सकता है 15वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी इजाफे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इन लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनके HRA में कई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में केंद्रकार अगले कुछ महीने में इसमें बढ़ोतरी का बड़ा फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines