7th Pay Commission DA Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही केंद्र सरकार अपने करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए जल्द महंगाई भता (dearness allowance) का ऐलान कर सकती है। तय फॉर्मूले के अनुसार, केंद्र सरकार महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक कर सकती है।
जुलाई से प्रभावी होगा बढ़ा डीए
डीए में इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले 47 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ 69 लाख पेंशनधारकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ठीकठाक इजाफा होगा। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है और 3 प्रतिशत इजाफे के साथ 45 प्रतिशत हो जाएगा। डीए में यह इजाफा जुलाई से प्रभावी होगा।
कर्मचारियों को राहत के लिए है डीए
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स द्वारा अनुमानित डाटा के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ना प्रस्तावित है। दरअसल, महंगाई के बढ़ने के चलते कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में आई गिरावट को संतुलित अथवा या समायोजित करने के लिए जो राशि दी जाती है, उसे महंगाई भत्ता (DA) कहा जाता है।
डीए का ऐलान सितंबर में कभी भी
यहां पर यह बता दें कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार की जाएगी। इस बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह या फिर पखवाड़े में कर सकती है। इसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों का दबाव भी है।
24 मार्च को हुआ था 4 प्रतिशत डीए का इजाफा
AICPI-IW का डाया यह कहता है कि जुलाई से 3 प्रतिशत का इजाफा डीए और डीआर में हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जनवरी के बाद 24 मार्च को डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर डीए 42 प्रतिशत हो गया था। ऐसे में अब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के बाद डीए 45 प्रतिशत हो जाएगा।
राज्य सरकारें भी केंद्र की तर्ज पर बढ़ाती हैं डीए
यहां पर यह बताना जरूरी है कि केंद्र के डीए में बढ़ाने के फैसले को अमूमन राज्य सरकारें हूबहू लागू करती हैं। ऐसे में केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार के डीए में इजाफा करने के एक महीने बाद यूपी समेत अन्य राज्य सरकारें भी डीए का ऐलान कर देंगीं।
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
50 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines