7th Pay Commission : केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इन लोगों का बहुप्रतिक्षित इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारी और पेंशनर्स को डीए (DA Hike) और डीआर हाइक (DR Hike) का तोहफा दे सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दूर्गा पूजा के बाद और दिवाली से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
अब दिवाली से पहले डीए हाइक !
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे दुर्गपूजा से पहले केंद्र सरकार डीए हाइक का ऐलान कर सकती है। लोगों को उम्मीद थी कि चार अक्टूबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है। लेकिन इस बैठक में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार अब दिवाली से पहले और नवरात्रि के बाद डीए और डीआर में हाइक का ऐलान कर सकती है।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले डीए हाइक संभव
आपको बता दें नवरात्रि का पवन पर्व 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और दशहरा 24 अक्टूबर को है। इसके बाद दिवाली 12 नवंबर 2023 को है। वहीं चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तोहफा दे सकती है।
यह भी पढ़ें- देश के करीब 10 करोड़ महिलाओं को मोदी सरकार का तोहफा, LPG पर 100 की बढ़ी सब्सिडी
खाते में आ सकती है अक्टूबर की बढ़ी हुई सैलरी
सबकुछ ठीक रहा तो पिछले दो बार की तरह इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। इतना ही नहीं बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। अगर सरकार इस महीने अक्टूबर में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर महीने की बढ़ी हुई सैलरी आ जाएगी। साथ ही उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर एरियर भी दिवाली से पहले मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन की दिवाली बंपर हो सकती है। फिलहाल इस सिलसिले में केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
डीए-डीआर में हाइक का ये है मकसद
आपको बता दें कि महंगाई भत्ता का मूल आधार ‘Cost of Living’ है। केंद्र सरकार 7th Pay Commission की अनुशंसा के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की समीक्षा करती है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी और दूसरी 1 जुलाई से लागू मानी जाती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की समीक्षा केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर महंगाई के AICPI आंकड़ों के आधार पर करती है। इसका मकसद वेतन और पेंशन पाने वाले लोगों को महंगाई के कारण उचित जीवन यापन में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- 13000 से ज्यादा लोगों को नौकरी देगा Adani Group, गुजरात के मुंद्रा लगा रहा बड़ा प्लान
संबंधित खबरें
हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
22 mins agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
32 mins agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 hr agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
17 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
20 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
21 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines