7th Pay Commission DA Hike : केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशर्नस को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। सबकुछ ठीक रहा है तो केंद्र सरकार अगले महीने अपने कर्मचारी और पेंशनर्स में महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से सितंबर में डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान हो है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ते में चार या फिर तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। दरअसल केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। जनवरी से जून तक के जारी AICPI डाटा के मुताबिक, इसबार डीए और डीआर में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सरकार छह महीने के महंगाई आंकड़े के आधार पर करती है।
हालांकि मीडिया में इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार डीए और डीआर 4 के बदले 3 फीसदी की ही बढ़ोतरी होगी। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का होगा और वह अपने हिसाब से इसमें बढ़ोतरी का एलान करेगी। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission DA Hike) के फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: जानें कब तक आ सकता है 15वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के डीआर में साल में 2 बार रिविजन किया जाता है। पिछली बार मार्च में डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। जिसके बाद यह 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। इसबार अगर डीए-डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, वहीं 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर यह 45 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगा।
आपको बता दें कि डीए और डीआर में बढ़ोतरी का सीधा फायदा देश के 1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा। इससे उनकी सैलरी और पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स से जुड़ी बड़ी जानकारी, 30 सितंबर तक कर सकते हैं ये काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines