7th Pay Commission: होली से पहले देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले इन लोगों पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल होली केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च तक कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन भी मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी उनके खाते में आ सकता है।
और पढ़िए – क्या आपको अधिक पेंशन मिलेगी? जानिए- आप पात्र हैं या नहीं
डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार
श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है। अक्टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर में 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।
38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा महंगाई भत्ता
जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के नए साल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतजार है।
महंगाई भत्ता 90,720 रुपये हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
और पढ़िए – अब करें खुद का बिजनेस, मुद्रा योजना में पाएं पूरे 10 लाख का लोन, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।
साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
30 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines