7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इस खबर को पढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स झूम उठेंगे। होली पर तो केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारी और पेंशनर्स को तोहफा नहीं मिला, जिससे वो मायूस नजर आ रहे हैं। लेकिन होली के ठीक दो दिन बाद उनके लिए बड़ी राहत की खबर आई है। इन लोगों पर जल्द ही धनवर्षा होने वाली है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज
दरअसल आज 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री डीए और डीआर बढ़ने का ऐलान कर सकते हैं।
1 जनवरी 2023 से ही लागू होगा बढ़ोतरी !
डीए में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जाएगा।
महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।
और पढ़िए – Pan Card Holders Alert: बड़ी खबर! इन 13 करोड़ लोगों का पैन कार्ड जल्द हो जाएगा बंद
लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एकबार फिर से बढ़ोतरी होगी।
AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है ऐलान
आपको बता दें महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। आम तौर पर जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान सितंबर- अक्टूबर में दिवाली से पहले होता है।
होली और दिवाली पर होता है ऐलान
पिछला डीए में रिवीजन 28 सितंबर 2022 को दिवाली से पहले किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। तब डीए 34 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। इसमें एकबार फिर अब 4 फीसदी इजाफा की बात सामने आ रही है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines