7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस दिन मोदी सरकार बढ़ाएगी डीए

CM Eknath Shinde Government Scheme Scholarship Apprenticeship

त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया।

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का उनका इंतजार इसी महीने खत्म होने वाला है। इन्हें डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा नवरात्रि (Navratri) के मौके पर मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसबार डीए में कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

आपको बता दें कि इस साल 26 सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहा है। 5 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन 28 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है।

डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा

अगर ऐसा होता है तो 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।

AICPI इंडेक्स के आधार पर डीए में होता है बढ़ोतरी

फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो क‍ि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्‍वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्मचारियों को इतना होगा फायदा

सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ