7th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। इनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबरों की मानें तो देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार दशहरे से पहले डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। सरकार नवरात्रि के मौके पर इसका ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दरअसल इस साल 26 सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहा है। 5 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है।
34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा डीए
अगर ऐसा होता है तो 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
डीए में होता है AICPI इंडेक्स के आधार पर बढ़ोतरी
फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्मचारियों को इतना होगा फायदा
सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
12 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
13 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
14 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines