7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं मिलेंगे दो-दो तोहफे !

CM Eknath Shinde Government Scheme Scholarship Apprenticeship

त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया।

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा है तो जुलाई में इनको एक साथ दो-दो तोहफे मिल सकते हैं। जुलाई में पहला तोहफा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का हो सकता है तो दूसरा फिटमेंट फैक्ट में इजाफे का। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार जुलाई में फिटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। दरअसल फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होती है।

फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को  2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की मांग

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये करने की मांग

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ