7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस बढ़ोतरी के बाद डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी जाएगी।
हर छह महीने पर DA में होता है बदलाव
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ेतरी का ऐलान सकती है। मार्च में सरकार ने डीए में 3 फसीदी का इजाफा करके इसे 34 फीसदी कर दिया था।
और पढ़िए – Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 300 से ज्यादा चढ़ा, Nifty में भी तेजी
AICPI इंडेक्स के आधार पर DA में होता है बढ़ोतरी
आपको बता दें कि DA में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर बढ़ोतरी तय की जाती है। इस बार जून महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी पर पहुंच चुकी है। यह महंगई दर RBI की तय महंगाई दर के तय मानक से अधिक है।
सैलरी और पेंशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी
सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38 %) 6840 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये
और पढ़िए – Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 3700 तो चांदी 21600 रुपये मिल रहा है सस्ता
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये
सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था, जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
55 mins agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
2 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
4 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
5 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
21 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
23 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines