7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए एलटीसी (LTC) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए बदलाव को तरह केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी यात्रा के दौरान कई और सुविधाएं मिलेंगी।
LTC नियमों में बदलाव
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्र सरकार ने एलटीसी नियमों में तीन बड़े बदलाव किए हैं। इसमें टिकट बुकिंग के चार्ज से लेकर यात्रा के दौरान खाने का खर्च भी शामिल है।
सफर के दौरान खाने का पैसा भी मिलेगा
डीओपीटी (DoPT) की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब कर्मचारियों को एलटीसी यात्रा के तहत ट्रेन में सफर के दौरान खाने पर होने वाले खर्च का पैसा भी मिलेगा। यानी कर्मचारी एलटीसी के दौरान ट्रेन में रेलवे के खानपान की विकल्पों में से चुनाव कर सकेंगे और उन्हें खाने पर खर्च होने वाला पैसा भी मिलेगा।
हवाई टिकट कैंसिलेशन का चार्ज भी मिलेगा
इसके साथ ही अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी एलटीसी (DoPT) यात्रा के तहत हवाई टिकट बुक करता है और उन्हें किसी कारण इसे कैंसिल करवाना पड़ता है, तो उन्हें एयरलाइंस, एजेंट या प्लेटफ़ॉर्म पर लगे कैंसिलेशन चार्ज का शुक्ल भी सरकार की तरफ से मिलेगा।
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने इनके लिए खोला खजाना, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना का किसे मिलेगा लाभ
छोटे मार्गों के लिए बस और ट्रेन का किराया भी मिलेगा
डीओपीटी (DoPT) के नोटिफिकेशन के अनुसार जो केंद्रीय कर्मचारी एलटीसी (LTC) हवाई यात्रा के अधिकारी नहीं हैं। उन्हें अब रिफंड के लिए IRCTC, BLCL, ATT के माध्यम से भी अपने टिकट बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सबसे छोटे मार्गों के लिए बस और ट्रेन का किराया भी मिलेगा। हालांकि इस दौरान टिकट कैंसिल करने पर कैंसिलेशन चार्ज कर्मचारी को देना होगा।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फंसा पेच, जानें कितना होगा DA Hike !
आपको बता दें कि केंद्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों सातवें वेतन आयोग के तहत एलटीसी (LTC) की सुविधा देती है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए दे रही 15 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
और पढ़िए –बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines