7th Pay Commission: 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के आसार के बीच केंद्र सरकार की ओर से इन्हें एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जल्द ही केंद्र इनके हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) भी बढ़ा सकती है। यदि एचआरए (HRA) में बढ़ोतरी होती है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के हवाले से मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इसबार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2021 में केंद्र सरकार ने हाउस रेंट अलाउंस रिवाइज्ड किया गया था। यदि डीए के साथ-साथ एचआरए में भी बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा हो जाएगी।
ऐसे तय होता है हाउस रेंट अलाउंस
केंद्रीय कर्मचारियों को तीन कैटेगरी X, Y और Z के तहत एचआरए दिया जाता है। ‘X’ कैटेगरी में वो शहर आते हैं जिसकी आबादी 50 लाख या उससे ज्यादा होती है। वहीं जिसकी शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं। जबकि ‘Z’ कैटेगरी 5 लाख से कम आबादी वाले शहर आते हैं। इसी श्रेणी के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को HRA दिया जाता है।
हाउस रेंट अलाउंस की तीन कैटेगरी
फिलहाल एक्स ‘X’ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के 27 फीसदी की दर से एचआरए मिल रहा है। जबकि Y केटेगरी के शहर में रहने वालों 18 से 20 फीसदी की दर से HRA मिलता है। वहीं Z केटेगरी के शहर में रहने वाले कर्मचारियों को उनके बैसिक सैलरी का 9 से 10 फीसदी की हाउस रेंट अलाउंस ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग भी होती है। तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम 5400, 3600 और 1800 रुपए एचआरए के रुप में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सोने पर सुहागा, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे तीन-तीन गिफ्ट !
HRA में इतना हो सकता है इजाफा
मीडियों में चल रही खबरों के मुताबिक जल्द ही केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के एचआर में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। एक्स (X) श्रेणी के शहरों में रहने वाले कर्मचारी के एचआर में में 3 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं, जबकि वाई (Y) श्रेणी के शहरों में रह रहे कर्मचारियों HRA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना। वहीं जेड (Z) श्रेणी के शहरों में रह रहे कर्मचारियों का एचआरए 1 फीसदी तक बढ़ सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी इस हिसाब से मिल रहा है HRA
फिलहाल केन्द्रीय कर्मचारियों को 27, 18 और 9 फीसदी की दर से एचआरए मिल रहा है। जुलाई 2021 में महंगाई भत्ते के 25 फीसदी पार होने पर केंद्र सरकार ने अपने एचआरए पॉलिसी को रिवाइज किया था। उस समय DA बढ़ाकर 28 फीसदी हो गया था। महंगाई के 25 फीसदी क्रॉस होने पर सरकार ने HRA को भी रिवाइज किया था। इसबार केंद्रीय कर्मचारियों में डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभवना है। अगर ऐसा होता है कि केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाता। ऐसे में संभावना है कि सरकार जल्द ही एचआरए में भी 3 फीसदी तक की बढोतरी कर सकती है।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू, जानें केंद्रीय कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा डीए!
महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी
इस बीच खबरें आ रही है केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि रक्षा बंधन औ दिवाली के बीच कभी केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 फसदी हो जाएगी। है। केंद्र सरकार के इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों फायदा हुआ है।
और पढ़िए – नौकरी और व्यापार से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines