7th Pay Commission: केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार इन्हें जल्द बड़ा खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के कोरोना महामारी के दौरान बकाया 18 महीने के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई (Dearness Relief) का सरकार जल्द भुगतान कर सकती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सरकार से लागातर कोरोना काल के दौरान बंद किए गए डीए में बढ़ोतरी को देने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर कर्मचारी संगठनों का वित्त मंत्रालय और संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है और सरकार अब इस पर जल्द ही इसपर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार जल्द ही इसका भुगतान कर सकती है।
और पढ़िए – EPFO: PF खाताधारकों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान
शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखा पत्र
जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 8 फरवरी 2021 के उस फैसले का जिक्र किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने था कि आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को तात्कालिक रूप रोका जा सकता है, लेकिन स्थिति में सुधार होने पर इसे कर्मचारियों को वापस देना होगा। यह कर्मचारियों का अधिकार है। कानून के मुताबिक भुगतान किया जाना चाहिए।
सरकार ने फ्रीज कर दिया है 18 महीने का एरियर
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 से 11 फीसदी बढ़ाया था। उसके बाद महंगाई भत्ते में तीन बार और इजाफा हो चुका है। कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी पर पहुंच गया। लेकिन, डेढ़ साल तक फ्रीज रहने के बाद DA एरियर को लेकर कोई बात नहीं हुई। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कोरोना के वक्त महंगाई भत्ते के फ्रीज किया गया था। ऐसे में एरियर का कोई ऑप्शन नहीं है।
Gold Price Update: सोना 2263 रुपये हुआ सस्ता, अब 31553 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
कर्मचारियों को 2,18,200 रुपये तक का होगा फायदा
एक मोटे अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (वेतनमान) पर कर्मचारियों पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का डीए बनता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।
रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA बढ़ाती है सरकार
दरअसल सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
8 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines