7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। असल में जून महीने का AICPI इंडेक्स आंकड़े आने हैं। इसके बाद लगभग तय हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR Hike) में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
दरअसल केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेशनर्स के महंगाई राहत में हर 6 महीने पर समीक्षा और बढ़ोतरी करती है। इसके आधार पर पहली बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई महीने से लागू होती है। सामान्य तौर पर जनवरी के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होली के करीब और जुलाई महीने के लिए रक्षा बंधन से दिवाली से बीच होता है।
AICPI के छह महीने में से अबतक पांच महीने का आंकड़ा आ चुका है, जबकि जून महीने के AICPI आंकड़े का इंतजार है। अब तक के आए आंकड़ों के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आधिकारिक ऐलान के बाद ही करीब-करीब स्पष्ट हो जाएगा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा।
अगर डीए और डीआर में 4 प्रतिशत का इजाफा होता है, तो यह 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि इस साल होली से पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। इससे करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनधारकों को सीधा फायदा होगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
4 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
12 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
13 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
14 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines