7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगी खुशखबरी, यहां जानें- DA पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?

7th Pay Commission

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स के लिए बहुत अच्छी है। महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का उनका इंतजार इसी महीने खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि से पहले मिल सकती है खुशखबरी

सबकुछ ठीक रहा है तो नवरात्रि के मौके पर इन्हें डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।जानकारी के मुताबिक तीसरे नवरात्र के दिन यानी 28 सितंबर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है।

DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना

सरकार डीए में कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो सकता है। इतना ही नहीं दो महीने जुलाई और अगस्त का के एरियर का पैसा भी अक्टूबर में मिल सकता है।

विज्ञापन

साल में दो बार महंगाई भत्ते में होती है बढ़ोतरी

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।

AICPI इंडेक्स के आधार पर DA में होगी बढ़ोतरी

फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो क‍ि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्‍वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

सैलरी में इतनी होगी बढ़ोतरी

सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

विज्ञापन

34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा डीए

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ