Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioner) को नवरात्रि के मौके पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है। महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को इस महीने के आखिर तक तोहफा मिल सकता है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान सरकार 28 सितंबर को कर सकती है। यानी नवरात्रि पर कर्मचारी और पेंशनर्स को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार इस बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
दरअसल इस साल 26 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहा है, जबकि 5 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 28 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा इस बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है।
अगर ऐसा होता है तो एक अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है।
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।