7th Pay Commission: एक जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी है। एक तरह जहां जुलाई से इनके डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं वहीं लंबे समय में फीटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। ख
सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान अगले महीने यानी जुलाई में सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये प्रति महीने हो जाएगी।
फिटमेंट फैक्टर में इजाफा
दरअसल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। केद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की लगातार मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
और पढ़िए – Petrol Price Today : फिर गिरा क्रूड ऑयल, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल ?
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
संबंधित खबरें
3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
17 mins agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
6 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
6 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
7 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
17 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
18 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines