DA Hike: होली से पहले किसानों को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से सौगात मिल चुका है और अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशर्नस की बारी है। केंद्रीय कर्मचारियों की कल यानी एक मार्च को झोली भरने वाली है। मोदी सरकार बुधवार को केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते और पेंशर्नस के महंगाई राहत में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान कर सकती है। यानी देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बाद अब एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की होली से पहले झोली भरने वाली है। यानी इनकी सैलरी और पेंशन में छप्परफाड़ इजाफा होने के आसार हैं।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक मार्च बुधवार यानी कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इस बैठक में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च तक कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन भी मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी उनके खाते में आ सकता है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 13th Installment: 24 घंटे बाद भी नहीं आया है पैसा तो यहां करें शिकायत
4 फीसदी तक बढ़ोतरी के आसार
श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए (DA Hike) और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है। अक्टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर में 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।
महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा
जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते ((DA Hike)) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के नए साल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतजार है।
90,720 रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते ((DA Hike)) में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में साल में दो बार होता है संशोधन
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते ((DA Hike)) को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 hr agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
3 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
5 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
5 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
6 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
7 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
9 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
9 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines