7th Pay Commission : केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एकबार फिर अच्छी खबर है। एकबार फिर उनके महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 42 फीसदी के बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा।
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में साल में दो बार समीक्षा की जाती है। पहला जनवरी तो दूसरा जुलाई में की जाती है। लेकिन, ये इजाफा कितना होगा ये महंगाई के क्रम पर निर्भर करता है। महंगाई के अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा होना तय है।
और पढ़िए – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी-पेंशनर्स की चमकी किस्मत, जानें कितनी बढ़ी सैलरी और पेंशन
मिडिया में चल रह खबरों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल जुलाई में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। इन लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार चार फीसदी डीए में बढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है, क्योंकि पिछले दो बार से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में पिछले दो बार से लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। पहली बार जुलाई 2022 डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गई थी।
इसके बाद 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से 42 फीसदी पर जा पहुंचा। अब अगले महंगाई भत्ते जिसका जुलाई 2023 में ऐलान होना है, उस पर लोगों की निगाहें टिकी है।
और पढ़िए – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा
जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जानकारों का भी कहना है कि जिस तरह महंगाई के हालात हैं और दो महीने के CPI-IW के आंकड़ें आए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में डीए और डीआर में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी के पूरा आसार है। अगर ऐसा होता है कि 42 फीसदी तक पहुंच चुका महंगाई भत्ता जुलाई में उछलकर 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी के बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।
और पढ़िए – नौकरी और व्यापार से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines