हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू, जानें केंद्रीय कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा डीए!

विज्ञापन
इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले
7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म होना वाला है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारी और पेंशनर्स जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मोदी सरकार इसबार फिर केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बड़ी बढ़ोतरी तोहफा दे सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन 31 जुलाई को लेबर मिनिस्‍ट्री की ओर से AICPI Index के आंकड़ें जारी होने के बाद यह भी साफ हो जाएगा।

AICPI इंडेक्‍स के आंकड़े से 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार

दरअसल महंगाई भत्ते और राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान सरकार लेबर मिनिस्‍ट्री की ओर से जारी AICPI Index के आंकड़े के आधार पर करती है। सरकार छह महीने के AICPI Index के आंकड़ें के आधार पर डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। अबतक जारी आंकड़ों के मुताबिक इसबार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। फिलहाल जून महीने का एआईसीपीआई इंडेक्स आना बाकी है जो 31 जुलाई को जारी होगा।

31 जुलाई को जारी होगा जून का आंकड़ा

अबतक के एआईसीपीआई इंडेक्स पर गौर करें तो जनवरी में यह 132.8 अंक, फरवरी में 132.7 अंक, मार्च में 133.3 अंक, अप्रैल में 134.2 और मई में 134.7 पर था। वहीं जून का AICPI इंडेक्‍स 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिसके बाद यह और भी साफ हो जाएगा कि इस बार डीए और डीआर में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसबार भी डीए के 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं। अगर ऐसा होता है महंगाई भत्ता मौजूदा 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

डीए में साल में दो बार होती है समीक्षा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार (7th Pay Commission) महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में साल में दो बार समीक्षा करती है। पहला जनवरी तो दूसरा समीक्षा जुलाई में होती है। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी की दर से मिल रहा है। जो जनवरी 2023 से ही लागू है।

महंगाई भत्ते में 1 जुलाई से लागू हो सकती है बढ़ोतरी  

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में यह दूसरी बढ़ोतरी होगी। जिसकी गणना 1 जुलाई से मानी जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान रक्षाबंधन से दिवाली के बीच कभी भी कर सकती है। फिलहाल इसका अभी कोई भी अधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी बढ़ेगी सैलरी 

अगर महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी (7th Pay Commission) होती है तो यह 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। ऐसे में इनकी सैलरी में सालाना 8,640 रुपए से 27,312 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मासिक बढ़ोतरी की बात करें तो यह 720 रुपए से 2276 रुपए तक हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola