7th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के आठ करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का पैसा जारी कर दिया। इसके बाद महंगाई भत्ता के साथ-साथ कई भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदों को पंख लग गया है। देशभर के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का कहना है कि जल्द ही केंद्र सरकार उनकी मांगों पर भी जरूर गौर करेगी।
इस बीच मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी समेत कई तोहफे दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारी और उनके संगठनों का कहना है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार की ओर से उन्हें एक के बाद एक चार-चार तोहफे दे सकती है।
DA-DR में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार देश के करीब सबा करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। AICPI Index के आंकड़े के आधार पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है इसबार भी उम्मीद उनके महांगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका मौजूद डीए 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो उनकी सैलरी में सालाना 8,000 रुपए से 27000 रुपए तक बढ़ सकता है।
हाउस रेंट अलाउंस में बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारी को हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है। दरअसल केंद्र सरकार ने अंतिम बार जुलाई 2021 में इनके हाउस रेंट अलाउंस को रिवाइज्ड किया गया था। ऐेसे में इन लोगों को उम्मीद है केंद्र सरकार जल्द ही उनके हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता केंद्र के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
यह भी पढ़ें – मालामाल होंगे केंद्रीय कर्मचारी, डीए ही नहीं अब यह भत्ता भी बढ़ेगा !
फिटमेंट फैक्टर में इजाफा
लंबे असरे से केंद्रीय कर्मचारी और उनके संगठन फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार भी कर रही है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है, लेकिन ये इसे 3.68 किए जाने की मांग कर रहे हैं। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3.68 होता है तो मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
बकाया डीए एरियर का मिल सकता है पैसा
इतना ही नहीं केंद्रीय कर्मचारियों को अब भी आस है कि कोरोना के समय में रोके गए महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान पर भी केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल केंद्र सरकार ने जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 के लिए डीए में एकमुश्त 17 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, लेकिन उस दौरान फ्रीज किए गए पैसों का भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया। वहीं कोरोना से हालात में सुधार के बाद से ही कर्मचारी संघ सरकार से 18 महीने के डीए एरियर के भुगतान की लगातार मांग कर रही है। अगर ऐसा हो तो केंद्रीय कर्मचारियों को 2,00000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार कई मौकों पर पहले भी डीए एरियर के भुगतान की बात से इनकार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें – महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू, जानें केंद्रीय कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा डीए!
आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो आर्थिक मोर्चे पर केद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा और उनकी टेक होम सैलरी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 mins ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
36 mins agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
46 mins agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
57 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
4 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
5 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines