नई दिल्ली: केंद्रीय सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अगले महीने तक खुशखबरी सुनमें में मिल सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। यानी टोटल डीए 38 फीसदी तक पहुंच सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार सितंबर महीने में इसका ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार सितंबर में ही मनी ट्रांसफर की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त महीने का एरियर भी मिल सकता है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।
अप्रैल 2022 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 1.7 अंकों की वृद्धि के साथ 127.7 (एक सौ सत्ताईस बिंदु सात) पर रहा। श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, पिछले महीने की तुलना में इसमें 1.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
अभी पढ़ें – Jio, Airtel और Vodafone यूजर्स मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं! देखें कैसे
मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मई के लिए एआईसीपीआई के आंकड़े 129 पर हैं। इस बीच, जून के महीने के लिए एआईसीपी सूचकांक निश्चित रूप से संकेत दे रहा है कि डीए बढ़ेगा। जून के लिए एआईसीपीआई के आंकड़े 129 पर हैं। वर्ष 2022 के लिए महंगाई भत्ते में पहली वृद्धि की घोषणा मार्च में की गई थी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
12 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
15 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
16 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
16 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
19 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
19 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
20 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
20 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines